A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खनिजो के अवैध परिवहन पर 05 हाइवा व 06 ट्रेक्टर ट्राली सहित कुल 11 वाहन जप्त*

खनिजो के अवैध परिवहन पर 05 हाइवा व 06 ट्रेक्टर ट्राली सहित कुल 11 वाहन जप्त*

संतनु कुमार कुर्रे रिपोर्टर बिलासपुर जिला से

खनिजो के अवैध परिवहन पर 05 हाइवा व 06 ट्रेक्टर ट्राली सहित कुल 11 वाहन जप्त*

IMG 20260313 WA0033 IMG 20260313 WA0032 IMG 20260313 WA0031

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11/03/2026,12/03/2026 एंव 13/03/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर,लारिपारा घुटकू,निरतु सेंदरी,कोनी,बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली, सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली, कोनी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन,जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा वाहन व गिट्टी का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल को 11 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना कोनी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!