A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी –

FB IMG 1776492500411

महराजगंज।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज, शास्त्री नगर में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में बढ़ रहे महिला संबंधित अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या एवं अन्य अपराधों से बचाव और उनका सामना करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन एवं साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लड़कियों के घर से भागने जैसी घटनाओं से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, चुनौतियों और उनके सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई गई। टीम ने 112, 1090, 102, 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!