

हरिद्वार। कल रविवार को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पुख्ता की हुए है। इसके लिए हरिद्वार के दो स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाए गए। जिनके आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
उप जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के तत्वधान में *नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET (UG) परीक्षा 2026 का आयोजन 03 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक पी एम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज ज्वालापुर एवं पन्नालाल भल्ला म्यू इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा को नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए इन परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 63 लागू की जाती है। इस दौरान परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र परिसर में पाठ्य सामग्री सेलुलर फोन तथा पेजर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।












