A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

त्रिवेणी घाट पर चला स्वच्छता अभियान:जेबीआईटी की टीम ने श्रद्धालुओं को दिया गंगा क्लीन का सन्देश

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड

  • IMG 20260502 153402IMG 20260415 223445 1

    ऋषिकेश। गंगा व गंगा घाटों को स्वच्छ व उनकी निर्मलता बनाए रखने के उद्देश्य से योगनगरी ऋषिकेश के प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट पर पहुंची जेबीआईटी कॉलेज की टीम ने गंगा घाट पर फैली गंदगी को समेटा, वहीं गंगा में बहकर आने वाले कचरे को भी बाहर निकाला।

    IMG 20260502 153432
    शनिवार को की डा० लक्ष्मी नेगी के नेतृत्व में टीम ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर गंगा घाट पर सफाई अभियान छेड़ा। इस दौरान घाट पर फैली गंदगी व भगवानों की फोटो व मूर्तियों को देख वहा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक इन फोटो मूर्तियों को आप अपने घरों में पूज रहे थे तो यह आपके लिए भगवान थे और जब जी चाहा तो उन्हें यहां घाट पर इधर उधर फेंक दिया, क्या यही आपकी श्रद्धा है। उन्होंने गंगा में जुटे चप्पल लेकर स्नान कर रहे तीर्थ श्रद्धालुओं को भी फटकारते हुए कहा कि आप अगर दो कदम भी नंगे पांव नहीं चल सकते तो ऐसा स्नान करने का फायदा जिससे मा गंगा व तीर्थ स्थल की मर्यादा भंग होती हो। गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कुछ कड़े शब्दों का भी प्रयोग किया जिससे लोगों को नसीहत भी मिले।

    IMG 20260502 153432

    गंगा घाट की सफाई के साथ साथ डॉ लक्ष्मी ने यहां आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों व स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वह गंगा की स्वच्छता व निर्मलता बनाए रखने में अपना सहयोग करे और किसी भी तरह का कचरा गंगा में ना बहाए, जिससे गंगा प्रदूषण को रोका जा सके।

    IMG 20260502 153512
    गंगा सभा नहीं निभा रही दायित्व

    वैसे गंगा घाट पर फैली गंदगी, जूते चप्पल लेकर गंगा में उतरते लोगों को रोकने का काम यहां की कार्यदायी संस्था गंगा सभा का है। लेकिन देखा गया कि गंगा सभा का कोई भी नुमाइंदा इस निगरानी में नहीं है। जिम्मेदार संस्था ही अपने दायित्वों से नजर फेरे हुए है।

Back to top button
error: Content is protected !!