A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़ताज़ा खबरसड़क परिवहनस्थानीय समाचार

कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, जेलगांव चौक पर मचा हड़कंप

कोरबा :- दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग जेलगांव चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

IMG 20260516 112332

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दर्री से कटघोरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाद में दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

IMG 20260516 112314
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!