A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आज अवर पुलिस निरीक्षक परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर गया स्थित बिभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया l

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशनानुसार आज दिनांक 27.05.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर गया कॉलेज, गया, +2 हरिदास सेमिनरी कॉलेज तथा महावीर इंटर कॉलेज, गया स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!