A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

नागोद विधायक नागेन्द्र सिंह ने किया जसो सुरदहा मुख्य मार्ग से अतरारी टोला चुनहा मार्ग का भूमिपूजन

IMG 20260616 WA0007सतना /नागोद : आजादी के बाद से विकास के लिए बाट जोहता ग्राम चुनहा का अतरारी टोला वार्ड नंबर एक और दो आदिवासी बस्ती के रहवासियों के लिए आज प्रसन्नता का दिन रहा। उक्त मार्ग लंबाई 2km लागत 2 करोड़ रुपए का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद श्री नागेन्द्र सिंह जू देव के कर कमलों से पूर्ण हुआ, पुजारी शिवदत्त त्रिफ़ला द्वारा पूजन कार्य संपन्न कराया गया।
इसके पश्चातमुख्य अतिथि विधायक नागेन्द्र सिंह, अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाण्डेय , विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष जसो प्रबल सिंह परिहार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यनारायण सिंह परिहार बेटा जी, सरपंच ग्राम पंचायत सुरदहा आशीष प्रताप सिंह गढ़ी सुरदहा एवं सरपंच ग्राम पंचायत चुनहा पारसनाथ शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में स्वागत भाषण आशीष प्रताप सिंह द्वारा पेश करने के बाद मंडल अध्यक्ष प्रबल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सर्वांगीण विकास की सोच सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है, आप सभी को जागरूक होना नितांत आवश्यक है। वहीं ज्ञानेंद्र पाण्डेय ने कहा कि इस मार्ग का निर्माण हो जाने से क्षेत्र वासियों के लिए विकास की जीवन रेखा का मार्ग बन गया। मुख्य अतिथि श्री नागेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं आम जनमानस को सर्वदा उपलब्ध हूं। किसानों के बीच बैठकर दाऊ साहब ने खाद की उपलब्धता और वितरण प्रणाली को सुगम व सुलभ बनाने हेतु एक योजना बनाई जा रही है कि जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही मेरी विधानसभा के इस भू भाग में भी अच्छी गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग का निर्माण कर रहे संविदाकार भार्गवेंद्र सिंह भग्गू दादा ने कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सड़क निर्माण किया जाएगा। सूर्यनारायण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजयकांत नामदेव एवं आभार प्रदर्शन राजभान शुक्ला द्वारा पेश किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश गौतम, बृजेश सिंह परिहार बमुरहिया, विकास सिंह परिहार, पियूष सिंह परिहार कोंडर, उमाशंकर मिश्रा, उमेंद्र सिंह, डॉ भरतनरेश गर्ग, विश्वंभर प्रसाद द्विवेदी, मोहित सिंह परिहार, बद्री प्रसाद कुशवाहा सरपंच कोनी, कौशल प्रसाद गौतम, रजनीश कोल, बद्री विशाल गुप्ता, रामनाथ कोल, रामलाल कोल, चैता कोल, मुन्ना कोल, सुरेंद्र कुशवाहा एवं कमलेश कुशवाहा के अलावा अन्य ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ ग्रामवासियों की उपस्थिति रहे

Back to top button
error: Content is protected !!