
श्री कुमार नाथ उपाध्याय, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, डोभी द्वारा सरकारी कार्यों का ससमय निष्पादन ना करना तथा कार्यों में अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुआ।
प्राप्त शिकायत के आलोक में जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा मामले की जांच हेतु जांच कमिटी के माध्यम से कराया गया, जिसके जांच प्रतिवेदन में सम्बंधित राजस्व कर्मचारी पर लगे सभी आरोप सही पाया गया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित राजस्व कर्मचारी पर *असंच्पी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक* लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही, अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







