

हरिद्वार। कल रविवार को होने वाली नीट की परीक्षा प्रशासन के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं। नीट एगजाम को नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार NEET (UG)-2026 का पुनः आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कल रविवार 21 जून, 2026 को दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.15 बजे हरिद्वार के परीक्षा केन्द्रों पीएम श्री गर्वनमैंट गर्ल्स इण्टर कालेज, निकट रेलवे फाटक ज्वालापुर हरिद्वार व पन्नालाल भल्ला म्यू० इण्टर कालेज मायापुर हरिद्वार पर आयोजित होगी। पर किया जायेगा। परीक्षा को नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू किये जाने की परिहार्यता हो सकती हैं।
इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा, साथ ही जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा उनके पूर्वानुमति के बिना पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे और न ही जुलूस आदि निकालेंगे। परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्तर्गत परीक्षार्थी को पाठ्य सामग्री एवं फोन ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी।




