
दिव्यांगजन सशक्तिकरण परीक्षण शिविर 23 सितम्बर से जनपद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे शिविर
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने जानकारी देकर बताया है कि एडिप योजनान्तर्गत सीधी जिले के पांच जनपदों में भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम से प्राप्त तिथि एवं पुनर्वास विशेषज्ञों की उपलब्धता अनुसार दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने हेतु परीक्षण/चिन्हाकन शिविर आयोजित किया जाना है।
उन्होने बताया कि दिनांक 23.09.2024 को जनपद पंचायत सिहावल में, 24.09.2024 को रामपुर नैकिन में, 25.09.2024 को मझौली में, 26.09.2024 को कुसमी में एवं 27.09.2024 को सीधी में शिविर का आयोजन किया जायेगा।












