Lok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरदेशराजनीतिरामगढ़सोनभद्र

4 मई को प्रधानमंत्री आएंगे पलामू, सीएम योगी सहित ये स्टार प्रचारक भी पहुंचेंगे झारखंड

पलामू  से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को झारखंड आने वाले हैं।वह पलामू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

पलामू  से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को झारखंड आने वाले हैं।FB IMG 1714308950277

Screenshot 2024 0428 182932

वह पलामू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम चौथी बार पलामू में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। 2014, 2019 में दो बार उनकी सभा हो चुकी है। भाजपा ने प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा को लेकर पलामू जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। जनसभा के लिए प्रस्तावित स्थल पलामू का चियांकि हवाई अड्डा निर्धारित किया है।

 

 

तैयारी शुरू की गई

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी सोमवार या मंगलवार को पलामू में पहुंच जाएंगे। भाजपा के पलामू मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा चार मई को निर्धारित है। पीएम के दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

ये तीन दिग्गज भी होंगे शामिल

FB IMG 1714308889708

सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और मोहन यादव भी गढ़वा आने वाले हैं। वे तीनों भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गढ़वा के भावनाथपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे

Back to top button
error: Content is protected !!