
ग्राम गौरखापुर के किसानों के खेतों में जहरीला दवा से फसलों को छति
मंडला लोहान कृषि फार्म के द्वारा अपने क्षेत्र में केमिकल दवा छिड़कने से आसपास के किसानों फसलों को भारी छती
मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के पोषक ग्राम गौरखापुर में लोहान कृषि फार्म के द्वारा अपने क्षेत्र में केमिकल दवा छिड़कने से आसपास के किसानों के फसलों को केमिकल दवा से भारी छती हो गया है बता दें की बारिश के पहले लोहान कृषि फार्म के द्वारा अपने क्षेत्र में केमिकल दवा का छिड़काव किया गया जब बारिश होने से पूरा दवा पानी के साथ बहकर नीचे वाले किसानों के खेतों में लगी फसलों पर चले जाने से पूरी फसल नष्ट हो गया है फसल नष्ट हो जाने से परिवार का पालन पोषण करने भारी संकट आ गया है पीड़ित किसानों ने दिनांक 22/7/2024/ को कार्यालय उप तहसील मोहगांव एवं पुलिस थाना मोहगांव में पहुंच कर आवेदन पत्र के माध्यम से लोहान कृषि फार्म वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और फसलों के नुकसानी दिलाने के संबंध में मांग की है वही किसी प्रकार ग्राम सिंगारपुर निवासी पीड़ित किसान रमनवमी केराम के फसलों को केमिकल दवा से भारी नुकसान हुआ है पीड़ित किसान ने बताया की पिछले 7 वर्षों से अपने क्षेत्र के केमिकल दवा छिड़कने से मेरी खेत में लगी फसलों को नुकसान होता आ रहा है जिससे परिवार का जीवन को उपार्जन में भारी संकट छा गया है इस दौरान ग्राम गोरखपुर के पीड़ित किसान गुल्लू राम अच्छेलाल फागू लाल श्यामलाल बैचलाल हल्केराम सुकरात सफल दीपक लक्ष्मी राजेश तुलसीराम सीताराम सुक्कू हम्मी रूपराम संतोष सहित अन्य पीड़ित किसानों ने संबंधित प्रशासन से मांग की है









