A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचन्दौलीताज़ा खबर

चंदौली जिले के चकिया बबुरी थाना क्षेत्र में आज कम्हरिया आरबीएस स्कूल की बस पलटने से 12 से अधिक बच्चे घायल, मची चीख पुकार…

चंदौली जिले के चकिया बबुरी थाना क्षेत्र में आज कम्हरिया आरबीएस स्कूल की बस पलटने से 12 से अधिक बच्चे घायल, मची चीख पुकार...

चंदौली जिले के चकिया बबुरी थाना क्षेत्र में आज कम्हरिया आरबीएस स्कूल की बस पलटने से 12 से अधिक बच्चे घायल, मची चीख पुकार…

 

चन्दौली, पड़ाव, ब्यूरो। चंदौली जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिले के चकिया बबुरी थाना क्षेत्र के कम्हरिया आरबीएस स्कूल की बस पलटने से 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए।

 

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया।

 

दुर्घटना की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा और विधायक कैलाश आचार्य के निर्देश पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चिकित्सालय पहुंचकर घायल बच्चों के इलाज के मदद में जुड़ गए और चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने की अपील करने लगे।

 

वहीं घटना की जानकारी परिजनों में होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख- पुकार मच गई।

Back to top button
error: Content is protected !!