A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*मक्खन निकालते समय महिला के पेट में घुसी मथानी, हुई मौत* 👉अतरौली कोतवाली के गांव शेखूपुर निवासी गगन कुमार बिल्डिंग में लिंटर डालने के लिए शटरिंग लगाने का काम मजदूरी पर करते हैं। 5 अगस्त सुबह गगन कुमार काम पर चले गए। पत्नी ने दही से मट्ठा बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मथानी बिजली के बोर्ड से लगाकर दही दोहने के लिए बर्तन में लगा दी। घरेलू काम खत्म करने के बाद करीब 12 बजे वह दही से मक्खन निकालने लगीं। 👉महिला ने मथानी की चटकनी बंद कर दी और बोर्ड से प्लग नहीं निकाला। प्रीति मथानी को गोद में रखकर मक्खन निकाल रही थीं, इसी दौरान मथानी की चटकनी ऑन हो गई और मथानी चल गई। मथानी ने महिला के पेट में छेद कर दिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। उस वक्त घर में कोई नहीं था। डेढ़ साल का बेटा कुनाल जगा तो वह जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला उनके घर पहुंची तो वहां खून से लथपथ प्रीति का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। महिला रोती चीखती हुई घर से बाहर आई और शोर मचाया। गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पति गगन भी आ गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व जिप सदस्य केपी मिस्त्री, राजू लोधी प्रधान सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

Back to top button
error: Content is protected !!