ताज़ा खबर

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के अध्यक्षता में तिव्वती मोनेस्ट्री में आयोजित बैठक के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया के कार्यालय एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आज दिनांक 20.08.2024 को, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के अध्यक्षता में तिब्बती मॉनेस्ट्री में आयोजित बैठक के उपरांत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के कार्यालय में एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), थानाध्यक्ष बोधगया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी सम्मिलित हुए। महोदय के द्वारा इस बैठक में तिब्बती मॉनेस्ट्री में हुई बैठक के निष्कर्षों और नई सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा कर सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

। त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!