A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटताज़ा खबरमहाराष्ट्र

क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन ने की संन्यास की घोषणा

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। बांये हाथ के खिलाड़ी शिखर धवन ने घरेलू एवः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। शिखर धवन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसको को एक भावनात्मक संदेश पोस्ट कर यह जानकारी दी है। धवन ने क्रिकेट के सभी प्रकार के खेलो से अपने संन्यास लेने के फैसले की घोषणा की। शिखर धवन ने 2022 मे आखिरी बार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे मैच खेला था। धवन ने अपने प्रशंसको एवं एसोसिएशन को अपने क्रिकेट कैरियर दौरान मिले प्यार एवं सम्मान के लिए सभी को धन्यवाद दिया। धवन ने कहा कि मै अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एवं घरेलू खेल से संन्यास की घोषणा करता हूं।क्रिकेट के अपने सफर को अलविदा करते हुए मेरे दिल मे शांति है। उन्होंने कहा कि मैने अपने देश के खूब खेला है। भारत के खेलना मेरे लिये गर्व की बात है। मै इसके लिए सबका शुक्रगुजार हूं। क्रिकेट खेल के दौरान मुझे एक नया परिवार शोहरत एवं भरपूर प्यार मिला।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!