A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

इटवा में करंट लगने से किशोर की मौत:

पत्ती तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था, खुले तार की चपेट में आया

इटवा के गोल्हौरा थानांतर्गत ग्राम महुआ पाठक में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय किशोर आकाश पुत्र नन्दराम की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किशोर बकरी चराने के लिए घर से निकला और पेड़ पर पत्ता तोड़ने के लिए चढ़ा था।

जानकारी के अनुसार, आकाश बकरी के लिए पत्ते तोड़ने के लिए गांव के पूरब स्थित एक पेड़ पर चढ़ा

जानकारी के अनुसार, आकाश बकरी के लिए पत्ते तोड़ने के लिए गांव के पूरब स्थित एक पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार के करीब पहुंच गया, जिसके कारण करंट लगने से वह झटके के साथ पेड़ के नीचे गिर पड़ा।

राहगीरों ने दी सूचना

किशोर के गिरने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना देखी और तुरंत उसकी परिवार को सूचित किया। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस आकस्मिक घटना से परिवार में शोक का माहौल छा गया है और गांव में भीड़ एकत्र हो गई, जहां सभी शोकाकुल दिखाई दे रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!