
श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन

गडहनी। प्रखण्ड अंतर्गत बडौरा पंचायत के सुअरी गांव मे प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह के पिता दिवंगत सेवानिवृत्त दरोगा ललन सिंह के श्राद्धकर्म पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एमएलसी राधाचरण सेठ, पूर्व विधायक विजेन्द्र सिंह, जिप प्रतिनिधि देवेन्द्र यादव, जदयू जिला प्रवक्ता शम्भु प्रसाद सोनी, जदयू जिला मीडिया समन्वयक मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ सोनु, अकबर अली राम बचन सिंह, अमजद अली, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अमरीश सिंह तोमर, अरूण सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि राधेश्याम सहित सैंकडो लोगो द्वारा स्वर्गीय सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।बतादें कि ललन सिंह का स्वर्गवास पटना मे इलाज के दौरान 24 सितम्बर 2024 को हो गया था।


