
कृषि अधिकारी अजीत सिंह की तरफ से किसान गोष्ठी का आयोजन
बदायूं : कोतवाली उझानी के अंतर्गत ग्राम सभा किनापुर में किसानों के जैविक खेती के जागरूकता और जैविक खेती को बढ़ावा दिया। इस गोष्ठी के अध्यक्षता गांव के किसान दुर्वेश जी के द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में गांव के किसान सूर्या,डाल सिंह,गेंदालाल,मुनीश,सुरजीत, अमर सिंह,सतीश,दिनेश,हेमराज,रामनिवास, बंटी ,इत्यादि मौजूद रहे। किसानों को मिर्च और गेंहू व आलू में लगने वाले सारे कीटों के उपचार बताएं। कृषि अधिकारी अजीत सिंह ने धनराज, सी एम एस,धनुष,धनिक कॉम्बी पैक, वाम डायमंड को प्रयोग करने के लिए बताए जिससे सारे कीट नियंत्रण हो जाएगा। और फसल अत्यधिक समय तक स्वच्छ रहेगी और अत्यधिक पैदावार होगी। हर किसान स्वस्थ रहता है तो मेरा देश स्वस्थ रहता है
बदायूं रिपोर्ट विवेक चौहान







