
शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड की तरफ से किसान गोष्ठी का आयोजन
बदायूं : थाना विनावर के अंतर्गत ग्राम सभा रांझाऊरा में किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूकता किया और जैविक खेती को बढ़ावा दिया। इस गोष्ठी के अध्यक्षता गांव के किसान बाबू मास्टर के द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में गांव के किसान राम सिंह
चरन सिंह,राम बहादुर, हुकुम सिंह,दुर्विजय सिंह, राकेश, समीर अली,प्रेमपाल सिंह इत्यादि मौजूद रहे। शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड की तरफ से कृषि अधिकारी सतेंद्र गंगवार ने किसानों को आलू और गेंहू में लगने वाले सारे कीटों के उपचार बताएं।
तथा कंपनी के मुख्य उत्पादों के बारे मे जानकारी दी।
धनराज,जुपिटर-5,धनिक, व सी.म.एस. को प्रयोग करने के लिए बताए जिससे सारे कीट नियंत्रण हो जाएगा। और फसल अत्यधिक समय तक स्वच्छ रहेगी और अत्यधिक पैदावार होगी। हर किसान स्वस्थ रहता है तो मेरा देश स्वस्थ रहता है।
बदायूं रिपोर्ट विवेक चौहान









