A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेक्राइमनागपुरमहाराष्ट्र

अवैध सुगंधित तम्बाखू की तस्करी, माल बरामद

महाराष्ट्र के भंडारा जिले की लाखनी तहसील अंतर्गत खुटसावरी मे हलदीराम दुग्ध वाहन से अवैध सुगंधित तम्बाखू के तस्करी किये जाने की एक घटना की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अवैध तम्बाखू पकड़ा है। हल्दीराम के दुग्ध वाहन मे अवैध रूप से सुगंधित तम्बाखू का परिवहन किया जा रहा था। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने लाखों रुपए का माल और सुगंधित तम्बाखू जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार होने की जानकारी है। पकड़े गए आरोपियों ने यह कबूल किया कि वे अवैध सुगंधित तम्बाखू नागपुर से ला रहे थे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!