
रांची: छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप) के तत्वावधान में क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में होली मिलन सह सम्मान समारोह पंडरा थाना परिसर में आयोजित हुआ।
इस मौके पर छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, रोहित कुमार,रवि मेहता,कुमारी नेहा सिंह,शीला,नीलम,अंजना प्रियदर्शनी,नीतू कुमारी,रूपक कुमार,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश,उपाध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा,संगीत सरिता के डायरेक्टर वीणाश्री,भगवान नारी सेना के अध्यक्ष पिया बर्मन,महासचिव कुमारी विनीता आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान पंडरा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि समापन और आने वाला रंगों का त्यौहार होली के शुभअवसर पर पंडरा के थाना प्रभारी माननीय मनीष कुमार जी को रंग,अबीर, तिलक लगाकर,अंगवस्त्र,पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने अपना मोबाइल नंबर सभी को देते हुए कहा आप निर्भीक होकर अपना कार्य करें जरा भी और असामाजिक तत्वों द्वारा परेशानी महसूस हो तो तुरंत थाने मे सूचना दें।आप लोगों की खुशी ही थाना परिवार की खुशी है साथ ही थाना के होली मिलन समारोह में संस्था के सभी लोगों को थाना प्रभारी ने आमंत्रित किया।रवि मेहता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।यह जानकारी पर्यावरण मंच की संरक्षक कुमारी शीला ने दी है।
शिव किशोर शर्मा,
Mob:6207862869








