
कानपुर ब्रेकिंग
भू माफिया द्वारा जबरन किया जा रहा अवैध कब्ज़ा |

कानपुर के केडीए कॉलोनी गंगा विहार ई डब्लू एस 23 जाजमऊ की रहने वाली पीड़ित महिला सुमन सिंह का कहेना है पड़ोस में रहने वाले अविनाश गुप्ता उर्फ मोनू कर रहा मेरी जमीन पर अवैध कब्ज़ा |
आपको बताते चलें पीड़ित महिला सुमन सिंह ने बताया कि मैं अपने निजी निवास स्थान पर बैठी थी तभी अविनाश गुप्ता नशे की हालत में घर पर आये और मुझे बुला कर गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे | और आए दिन आकर फर्जी तरीके से लड़ते है ,और जवाब देने पर गाली गलौज और अशब्द कहते है ,और जब हम प्रशाशन को बुलाने की बात करते है तो हमसे कहते है कि प्रशाशन हमारी जेब में है ,हम कानून जेब में रखते है चाहे जिसको बुला लो ,देख लेगे ,तुम्हारी अवकात नहीं है हमसे लड़ने की || साथ ही हमारी फैमिली और हमारे पति को धमकाते है ,
और पीड़ित सुमन सिंह को इट से कुचल कर मारने की धमकी देने लगे तभी पीड़िता का पति शिव कुमार सिंह सुनकर नीचे आए और दबंग अविनाश गुप्ता उर्फ मोनू उनसे भी गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे |
पीड़ित परिवार ने मीडिया द्वारा लगाई शासन प्रशासन से न्याय की गुहार |


