A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस की चपेट में आने से महिला की मौत युवक घायल

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित इमरानगंज बाजार चौराहे पर प्राइवेट बस से महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से जौनपुर जा रही थी। हादसा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद फरार बस सहित चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर कस्बे के छाछू मोहल्ले की निवासी मंजू देवी (45 वर्ष) पत्नी स्व. दिलीप सोनी अपने इकलौते बेटे प्रियांशु के साथ बाइक से जौनपुर जा रही थीं।
इमरानगंज चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने प्राइवेट बस से बाइक टकरा गई और मंजू सड़क पर गिर गईं। बस उनके ऊपर से गुजर गई और पहिए से कुचलकर उनकी मौत हो गई। हादसे में बेटे प्रियांशु को भी हल्की चोट आई।
हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!