
व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
गोड्डा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारी की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर जिले वासियों को संदेश दिया गया है।






