A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छग• बिलासपुर स्थित गोल बाजार में आग लगने से कई दुकानें हुई खाक

+++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, छत्तीसगढ 17 सितंबर 2025 –
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के बिलासपुर शहर स्थित गोल बाजार क्षेत्र में अपना लॉज से लगी हुई करीब चार दुकानों में मंगलवार 16सितंबर की रात मे आग लग गई। आग लगने की घटना में कपड़े जूते तथा मेवे आदि दुकान आग की चपेट में आ गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में सबसे अधिक नुकसान जूते और कपड़े के दुकान को हुआ है। यह पूरा मामला बिलासपुर कोतवाली थानान्तर्गत का है। गोलबाजार में में बनी हुई दुकानें एक दूसरे से सटी हुई थी, जिससे आग लगने पर एक एक करके करीब चार दुकान आग की चपेट में आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची । दमकल कर्मचारियों को दुकान के के अंदर पहुंचने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया। प्राप्त जानकारी अनुसार रात मे लगभग ढाई बजे के आसपास आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी अनुसार शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर के गोलबाजार स्थित अपना लॉज एवं अमरनाथ की दुकान से लगे हुए वंदना हैंडलूम मास्को शू, बालाजी डाय फ्रूट तथा महामाया बैग हाउस के नाम पर यह दुकानें सै। मंगलवार देर रात लोगों ने धुंए का गुब्बारे उठते हुए देखा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सबसे पहले किस दुकान में आग लगी इसकी जांच की जारी है। कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम देर रात तक आग बुझाने का कार्य करते रहे। जानकारी अनुसार धुंआ अधिक होने से आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। गोलबाजार मे दुकाने एक दूसरे से सटी हुई है।इससे दुकान और घरों तक आग पहुंचने की आशंका भी बनी रही। जिसके भय से पुलिस ने आसपास की दुकानों को खाली करवाया। दुकानों के अंदर से धुंए का गुबार उठ रहा था। बिलासपुर का गोलबाजार शरह का सबसे अधिक व्यस्त घना बाजार माना जाता है। यहां पर सभी दुकानें एक दूसरे से सटी हुई हैं, जिससे एक साथ चार दुकानों में आग लगने का कारण माना जा रहा है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!