महराजगंज में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: डीएम ने ब्लैक स्पॉट्स सुधारने और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने के दिए निर्देश
महराजगंज- जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारणों, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स और वहां किए जा रहे सुधार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही “गुड सेमैरिटन” व्यवस्था और सड़क संकेतकों की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने हाल के सड़क हादसों और उनमें हुई मौतों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए निर्देश दिया कि घायलों को समय पर उपचार मिले। उन्होंने एम्बुलेंस की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।
लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर तुरंत सुधारात्मक कार्य किए जाएं।
इन स्थानों पर अनिवार्य रूप से—साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर,चेतावनी संकेतक,कैट लाइट लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
गोरखपुर–महराजगंज मार्ग के रमपुरवा, शिकारपुर, परतावल चौराहा और सेमरा चंदौली क्षेत्रों में तत्काल संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर भी स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने एनएच-24 के निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने और दुर्घटना स्थलों पर सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शीघ्र क्रियान्वयन करने को कहा गया।
बैठक में अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्रा, सहायक परिवहन अधिकारी मनोज सिंह, डिप्टी सीएमओ, डीआईओएस प्रदीप शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे,
प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!