
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के गया आगमन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में आज दिनांक 01.05.2026 को गया पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। शहर के सभी चौक-चौराहों एवं सभा स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके I
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







