A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई भी अब है फ्रैंडली

FB IMG 1779194847607सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल दिव्यांग भाई बहनों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं। उनकी कार्यशैली भी इस बात की ओर इंगित करती है। शासकीय कार्यालय, अन्य सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने के निर्देश वे पहले ही दे चुकीं हैं। अब जनसुनवाई स्थल, यानी कलेक्ट्रेट में भी दिव्यांग भाई बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनसुनवाई स्थल पर किसी दिव्यांग के पहुंचने पर उन्हें सुलभ स्थान पर व्हीलचेयर उपलब्ध है। साथ ही सहायक के साथ उन्हें एक पृथक कक्ष तक ले जाया जाता है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जनसुनवाई में आने वाले दिव्यांग भाई बहनों के लिए एक अलग कक्ष बनाया गया है, जहां कलेक्टर स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं तथा संबंधित अधिकारी/ विभाग को तत्काल उस पर कार्यवाही करने के निर्देश देती हैं। इसके साथ ही वे इन प्रकरणों तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को समय सीमा के रूप में मार्क भी करती हैं, जिससे कि संबंधित का प्रकरण समय सीमा के अंदर शीघ्र हल किया जा सके। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में दिव्यांग व्यक्ति जनसुनवाई स्थल पहुंचे जहां कलेक्टर श्रीमती पाल ने उनके आवेदनों को लिया और तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!