
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l गोरमी नगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते होते टलाl तेज रफ्तार से ट्रक आ रहा था तो एक आवारा गोवंश सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया l इस घटना में स्ट्रीट लाइट का एक पोल
टूट गया l गनीमत इतनी रही की कोई जन हानि नहीं हुई l गोरमी पोरसा रोड स्थित साईं गार्डन के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया l इस घटना में स्ट्रीट लाइट का पोल टूट कर गिर गया l इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई l सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे l टूटे हुए पोल को हटाया गया जिससे यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सकी l







