A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबदायूँ

शिवपाल यादव जी की मोहब्बत में आदित्य का चुनाव लड़ाने आया हूं :- सलीम इक़बाल शेरवानी

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी , पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव व पूर्वमंत्री आबिद रजा के द्वारा किया गया

 

आज 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के बदायूं लोक सभा पद के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी , पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव व पूर्वमंत्री आबिद रजा के द्वारा किया गया जिसमे समाजवादी के अन्य नेतागण भी मौजूद रहे ।

IMG 20240414 WA0150 1

पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने अपने भाषण में कहा जनता से अपील है कि सोच समझ कर निर्णय ले क्योंकि ये इलेक्शन समाजवादी और भाजपाइयों के बीच का नही बल्कि यह इलेक्शन मोहब्बत और नफरत के बीच का है। अगर बीजेपी की सरकार को नही हटाया तो अंग्रेजो की गुलामी से भी बुरा हाल होगा । भाजपा का झूठ सबको ढिखाया जाता है और हमारा सच छुपाया जाता है।

आजम खान का क्या कसूर था जो वो आज जेल में बंद है। आजम खान मुस्लमान है समझ आता है इसलिए जेल में है लेकिन केजरीवाल तो मुसलमान नही है फिर भी उन्हें जेल भेजा गया। जिसने हमारे महात्मा गांधी की हत्या की बीजेपी उनके उसी हत्यारे की पूजा करती है। उन्होंने कहा हमे बटना नही है और एक जुट होकर आदित्य यादव को जिताना है। सलीम शेरवानी ने कहा मैं आबिद रजा और शिवपाल यादव जी की मोहब्बत में आदित्य का चुनाव लड़ाने आया हूं।

  1. IMG 20240414 WA0129

मैं आदित्य यादव के साथ कंघे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। आदित्य यादव ने कहा मैं आपका भाई आपका बेटा बनकर चुनाव मैदान में आया हूं। अन्त में सपा का राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा आज हम फर्क से कहना चाहते हैं आज सपा के दो पुराने स्तंभ और दो अनमोल शक्तियां सलीम शेरवानी और आबिद रजा हमारे साथ है ये वो दो शक्तियां हैं जिन्होंने नेता जी के साथ काम किया है। हमारा उत्साह बड़ गया है।
IMG 20240414 WA0136

 

 

vandebharatli<br आज बीजेपी की पुसिल मशीनरी का दाबाब इस चुनाव दिखने लगा है। बीजेपी कुछ भी कर ले लेकिन बदायूं में सपा प्रत्याशी की ही जीत होगी। हम रूठो को घर घर जाकर मनाएंगे और जो बात नही मानते है तो वो हमारे नही हो सकते। आबिद रजा जैसे लोग जो 3 बार टिकट कटने के बाद भी हमारे साथ है हम कितने खुशनसीब है।

इस कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, बदायूं के लोक सभा प्रभारी पूर्व सांसद वीरपाल यादव, दारूल उलूम शाहे विलायत के सरवराए आला हजरत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी, पटियाली की पूर्व विधायक जीनत खान,पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, शहंशाह मियां, डॉक्टर जौहरी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप, आदि मंच पर मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!