A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

सभी राज्यों में लगी आचार संहिता  भी 82 दिनों के बाद 6 जून यानी कल हटा दी जाएगी।

Screenshot 20240605 120654 e1717569759325झाबुआ: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं। ऐसे में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का पर्व पूर्ण हो गया है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में लगी आचार संहिता  भी 82 दिनों के बाद 6 जून यानी कल हटा दी जाएगी। सभी शासकीय प्रतिबंध  हट जाएंगे। अब बैंड-बाजा के लिए SDM से परमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा कल से सीएम हेल्पलाइन, गुरुवार वार से आदर्श आचार संहिता खत्म होने जा रही है। अब शहर में 144 धारा नहीं रहेगी और न सामाजिक कार्यक्रम में बैंड-बाजा के लिए प्रशासन ने अनुमति लेनी होगी। कल से कर्मचारियों के अवकाश पर रोक भी हटा दी जाएगी। साथ ही, नए राशन कार्ड बनाने का काम शुरु होगा और नई पेंशन स्कीम भी शुरू होगी। गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीते 82 दिनों से प्रदेश में आचार संहिता लागू किया गया था।

: क्या है आदर्श आचार संहिता?
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा कुछ नियम बनाए जाते हैं। इन नियमों को आचार संहिता कहते हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान सभी पार्टियों, नेताओं और सरकारों को इन नियमों का खासतौर पर पालन करना होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!