A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थान

फाइनेंस कंपनी के कार्मिकों व एजेंटों से कलेक्शन की रकम लूटने वाली गैंग गिरफ्तार

finense

सीकर. कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने फाइनेंस कंपनी के कार्मिकों व एजेंटों से कलेक्शन की रकम लूटने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना विकास गुर्जर पूर्व में इसी कंपनी में काम करता था। लूट की हर वारदात को अंजाम देने के बाद वह पहाड़ियों में फरारी काटता था और गांव के युवाओं को साथ लेकर वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए लूटता था। आरोपी गत कुछ महीनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में हो रही भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंटों से लूटता था। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल विक्रांत शर्मा ने बताया कि गैंग के सरगना विकास गुर्जर ने सीकर जिले में रींगस, नेछवा, लक्ष्मणगढ़, सदर और उद्योगनगर थाना इलाके में कंपनी के कलेक्शन एजेंटों के साथ वारदात की है। हाउसिंग बोर्ड स्थित कॉलोनी में कंपनी के दफ्तर में लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहने पर आरोपियों ने कुछ माह पहले फायरिंग की थी। डीएसटी टीम के कांस्टेबल अंकुश को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गैंग के सदस्य सीकर में वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने सीकर में नानी चौराहे की तरफ नाकाबंदी की। वहां एक अपाचे बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक को घुमाया। जब मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तीनों बदमाश बाइक से नीचे गिर गए।

देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस मिले

पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की। गैंग का सरगना विकास गुर्जर है। उसके दो साथी सचिन और शिशपाल पहली बार ही वारदात को अंजाम देने के लिए उसके साथ आ रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। विकास गुर्जर ने भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंटों से रींगस, सदर थाना सीकर, नेछवा और लक्ष्मणगढ़ में लूट की वारदात करना कबूला है। पुलिस ने तीनों आरोपी विकास गुर्जर (20) पुत्र ताराचंद गुर्जर निवासी हासियावास (कोटपूतली), सचिन (19) उर्फ एसके पुत्र भोमाराम गुर्जर निवासी हासियावास (कोटपूतली) और शिशपाल (22) पुत्र धनसी निवासी हासियावास (कोटपूतली) को गिरफ्तार कर लिया।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!