A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

डिलीवरी के बाद मां ने जिंदा बेटे को दफनाया, जमीन से आ रही थी मासूम की आवाज, गांववालों ने पकड़ा   

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता                                                                                                                                                   डिलीवरी के बाद मां ने जिंदा बेटे को दफनाया, जमीन से आ रही थी मासूम की आवाज, गांववालों ने पकड़ा                                     पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के मंदिर बाजार के सदाशिवपुर में तब शोर मच गया जब एक मां अपने नवजात बच्चे को जमीन में दफनाने की कोशिश कर रही थी. तभी गांववालों ने बच्चों की आवाज सुन ली और मां को ऐसा करते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया. गांववालों का कहना है कि महिला का अपने ही पड़ोस की एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, बाद में वह गर्भवती हो गई. इसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया और अब वह अपने ही बच्चे को जिंदा ही जमीन में गाड़ रही थी. बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और बच्चे की मौत हो गई. मां के इस क्रूरता को लोग अलग-अलग नजरिए से ले रहे हैं गांव के कुछ लोग कह रहे हैं की मां ने ऐसा समाज के डर से किया है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कलयुग की मां थी इसलिए अपने बेटे को मारना शायद उसके लिए इतना कठिन नहीं था. इस घटना से हर कोई हैरान है. 9 महीने जो मां अपने बेटे को अपनी कोख में रखती है, अब वही मां उसके जीवन का काल बन गई. हर कोई एक ही सवाल का जवाब तलाश कर रहा है, आखिर भला मां भी अपने बच्चे के साथ ऐसा कर सकती है. इस घटना के बाद गांववाले बच्चे की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.
गांव के लोगों में नवजात को जिंदा दफनाने को लेकर बेहद गुस्सा है. बेटे की मां के खिलाफ गांववालों ने शिकायत भी दर्ज कराई है. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस मामले में महिला के प्रेमी बताए जाने वाले शख्स को अभी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस इस मामले की पूछताछ कर रही है. वह इस सवाल को खंगालने में जुटी हुई है कि आखिर भला मां अपने ही दुधमुहे बच्चे को क्यों और किस कारण से जिंदा

WhatsApp Image 2024 07 22 at 08.59.18

Back to top button
error: Content is protected !!