देवरिया, सोमवार की आधी रात एक बैट्री-इनवर्टर की दुकान में आग लग गई। बीच शहर लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में 75 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।देवरिया के रामगुलाम टोला वार्ड नंबर 12 निवासी जयंत राव पुत्र जगदंबा राव की शहर के भटवालिया चौराहे पर चैतन्य एजेंसी के नाम से एक इनवर्टर और बैट्री की दुकान है। सोमवार की रात करीब 12:00 बजे शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। इस दौरान धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार के साथ ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। एजेंसी मालिक जयंत राव के अनुसार इस घटना में उन्हें करीब 75 लाख का नुकसान हुआ है।