ताज़ा खबरअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइल

गढ़वा को विकसित करना ही मेरा लक्ष्य -( मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर) 

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचरिया पंचायत के अटौला गांव अवस्थित सिधवन फिल्ड में मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भव्य रूप से नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढवा मेराल से मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचरिया पंचायत के अटौला गांव अवस्थित सिधवन फिल्ड में मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भव्य रूप से नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। वहीं भूमि पूजन से पहले लोगों ने मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर को बूके देकर एवं सामूहिक रूप से सबों ने विशाल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया।IMG 20240905 WA0226

वहीं परियोजना उच्च विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गान भी प्रस्तुत किया गया। मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने शहीद आशिष तिवारी के प्रतिमा के उपर माल्यार्पण किया। यही नहीं सभी लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारा प्रण है गढ़वा का विकास कार्य करना। वरिष्ठ समाजसेवी उदय नारायण तिवारी ने कहा कि पूरे पलामू प्रमंडल में ऐसा फिल्ड नहीं है।जिसका काया कलप अब बदल जायेगा।IMG 20240905 WA0224

यह देन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर का देन है। इनका हम सभी लोग आभार प्रकट करते हैं। यह स्टेडियम बनाने की पराकृलित राशि लगभग चार करोड़ नौ लाख रुपए है। जिससे कि इसी पैसा से भव्य स्टेडियम बनकर तैयार होगा। वहीं मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि जो जे एम एम की सरकार कार्य कर रही है वो हमारे विपक्षी दल दस साल पहले नहीं कर पाए हैं। और ना ही कर पायेंगे।इस मौके पर शहीद आशिष तिवारी के पिता अरविंद तिवारी, चेचरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी,भूत पूर्व मुखिया हरिवंश तिवारी,खोरिडीह पंचायत पंचायत समिति बबीता देवी,चेचरिया पंचायत समिति सदस्य मनोज चौधरी,चेचरिया पंचायत उप मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप साह, ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत मुखिया अजीज अंसारी, ओखरगाड़ा पश्चिमी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र गुप्ता,जे एम एम पंचायत अध्यक्ष अवधेश पासवान,रामाकृषणा तिवारी,के साथ साथ सैकड़ों सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!