A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

विद्यार्थियोें को नहीं एप की जानकारी, कैसे करें ऑनलाइन पढ़ाई

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यार्थियों को घर बैठकर पढ़ाई करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्वयं एप लांच किया था।, लेकिन एप लांच होने के बाद शिक्षा विभाग उसके बारे में छात्रों को बताना ही भूल गया। इस कारण छात्र-छात्राएं एप से पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से लांच किए गए स्वयं एप पर बच्चों को पंजीकरण कराना था, जिसके बाद वह मन माफिक कोर्स की पढ़ाई घर बैठे कर सकते थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना काल के दौरान स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था को लागू किया था, जिसके चलते विद्यार्थियों ने घर बैठकर ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा ग्रहण की थी। इसके अलावा छात्र-छात्राएं कोचिंग स्वयं एप के बारे में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बताया गया था, लेकिन अभी तक कई स्कूलों में इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। जिससे छात्र-छात्राओं को स्वयं एप के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!