A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

5 हजार रुपए की रिश्वत लेते सचिव गिरफ्तार

शासकीय योजना की राशि निकलवाने के ऐवज में ग्रामीण से मांगे थे रुपए, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20241004 WA0088 1

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सचिव के द्वारा ग्रामीण से सरकारी योजना की राशि निकालने के लिए 5,000 रुपए की रिश्वत मांग की गईं थी जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को रंगे हाथों पकड़ा है। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रीठी का एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से गिरफ्तार कर किया। इस संबंध मे हासिल जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम तिलगवा मे पंचायत सचिव सुरेंद्र मोहन मिश्रा स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद मिश्रा उम्र 54 वर्ष क़ो लोकायुक्त ने पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। सचिव ग्राम पंचायत देवरी कला में पदस्थ है। जिसने आवेदक महपाल चौधरी पिता स्वर्गीय लोकनाथ चौधरी उम्र 25 वर्ष ग्राम देवली कला थाना रीठी जिला कटनी से 5 हजार रूपये की मांग की थी। IMG 20241004 WA0019

पीड़ित ने की थी शिकायत

जिसकी शिकायत महपाल चौधरी द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एक टीम का गठन किया गया जो रीठी स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र मे 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पाया गया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी के पास रिश्वत की राशि 5,000 रुपए जब्त कर गिरफ्तार किया गया। आवेदक महपाल चौधरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त भुगतान हेतु एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिलने वाली 49,000 राशि निकलवाने हेतु दोनों कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिव देवरी कला सुरेंद्र मोहन मिश्रा द्वारा रूपये की मांग की गई थी। लोकायुक्त की इस कार्यवाही मे टीम में निरीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरक्षक नरेश बेहरा एवं 4 अन्य सदस्य शामिल रहें।IMG 20241004 WA0020

रिश्वतखोरी के चक्कर में सरकारी योजनाओं को लगा रहे पलीता

गौरतलब है कि रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत 56 ग्राम पंचायतों में एक लंबे समय से जिम्मेदार अधिकारियों की सरपरस्ती में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमकर पलीता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि रिश्वतखोरी के चक्कर में पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूरी ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि इसी तरह की कार्रवाई होती रही गांव की भोली भाली जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!