A2Z सभी खबर सभी जिले कीजयपुरराजस्थान

दीप कंवर (पर्यावरणविद् एवं सोशल एक्टिविस्ट) का 9वां राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2024 के अवार्ड के लिए चयन

9वां राष्ट्र स्तरीय सुंदर लाल बहुगुणा समर्पण समाज गौरव 2024 के अवार्ड के लिए चयन किया

जयपुर राजस्थान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर समर्पण संस्था द्वारा दीप कंवर का 9वां राष्ट्र स्तरीय सुंदर लाल बहुगुणा समर्पण समाज गौरव 2024 के अवार्ड के लिए चयन किया गया। समर्पण संस्था के संस्थापक डॉ. दौलत राम माल्या ने समर्पण समाज गौरव 2024 के अवार्डी की सूची जारी कर यह जानकारी दी। दीप कंवर ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई।अपनी बहुमुखी प्रतिभा से उन्होंने एक विशिष्ट मकाम हासिल कर समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी। इन सभी सामाजिक कार्यों का श्रेय वह अपने ससुर जी स्वर्गीय ठाकुर महेंद्र सिंह चौहान जी को देती हैं, जिनके नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

Back to top button
error: Content is protected !!