

सीकर. गुरुवार को जिले में लेपर्ड के हमले से दहशत फैल गई। हमले में एक वर्कशॉप मैकेनिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू के लिए जयपुर से टीम को बुलाया गया। स्थानीय निवासी मनोज ने बताया कि लेपर्ड सबसे पहले एक घर में घुसा था। मकान मालिक ने लेपर्ड को देखा तो चिल्लाते हुए बाहर भागा। इसके बाद लेपर्ड पास में ही एक वर्कशॉप में घुस गया। यहां उसने मैकेनिक अखिल का हाथ चबा लिया और सिर पर भी पंजा मारा है। घायल को एसके हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे।
इसी दौरान लेपर्ड कॉलोनी की गलियों में कुछ देर दौड़ता रहा। उसके बाद लेपर्ड एक नर्सिंग ऑफिसर के घर में घुस गया जहां फर्स्ट फ्लोर पर नर्सिंग ऑफिसर के मां-बाप फंसे थे।
जयपुर से आई टीम द्वारा आधे घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज कर लिया गया।






