A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

मज़दूर यूनियन ने गरीबो को कंबल किये वितरण

बुरहानपुर। बढ़ती ठंड को देखते हुए ग़रीब जरूरतमंदों के मध्य बुरहानपुर मज़दूर यूनियन द्वारा रविवार को कंबल वितरित किए गए। यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है संपन्न परिवार अपने घरों में रजाई कंबल व रूम हीटरों में सुरक्षित हैं परंतु गरीब असहाय ठंड में ठिठुर रहें हैं जिसको देखते हुए संगठन द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरित किया जा रहा है।

समाजसेवी विनोद लोंढे व आयुष भावसार ने बताया ठंड की शुरुआत होते ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व गरीब बस्तियों में जाकर निर्धन गरीब जनों को कंबल वितरण किया जा रहा है। गरीब निर्धन असहाय की सेवा करना नारायण की सेवा करने जैसा है और यही सबसे बड़ा धर्म है।

समाज के अग्रसर लोगों का यह कर्तव्य होता है की वह यथाशक्ति गरीबों की ओर भी ध्यान दें एवं गरीबजन भी अपने बच्चों को शिक्षित करे जिससे वह शिक्षित होकर देश समाज की सेवा कर सके।

जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करते समय राहुल इंगले, कार्तिक महाजन, रितेश मोनू श्रीखंडे, कैलाश पवार, आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!