A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीलीभीत में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दुल्हन के पिता समेत छह की मौत

पीलीभीत। पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं।

road accident 4bb6e0b7b9a01dd4aee8750595cbe624

उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद (65) की पुत्री हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी अनवर के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा था। खटीमा से कई लोग यहां आए थे। ये लोग दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे इनकी कार न्यूरिया थाने के समीप पहुंची। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस पहुंच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में दुल्हन के पिता मंजूर अहमद समेत छह लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के निवासी कार सवार लोग यहां आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। घटना की जांच कराई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!