A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

दिया गया साय सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि की जानकारी…. विधायक पुन्नूलाल मोहले

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,,सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सारंगढ में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और वर्तमान मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केराबाई मनहर, अजय गोपाल, बैजन्ती लहरे, देवकुमारी लहरे, दीनानाथ खूंटे, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू आदि मौजूद थे।IMG 20241214 WA0121

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मोहले ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।IMG 20241214 WA0106
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!