A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का हुआ आयोजन

आजमगढ़

बुधवार 25 दिसंबर को आजमगढ़ जनपद के जहानागंज बाज़ार के समीप रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी०के०एस० मेमोरियल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ० प्रियंका मौर्या ने किया। कार्यक्रम में डी० सी० त्रिपाठी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में डब्बू सिंह ,श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाध्यक शिवपूजन सिंह भी शामिल हुए। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इस आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा,सौर मंडल,पर्यावरण सुरक्षा,स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ ० प्रियंका मौर्या ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं उन्होंने कहा कि विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल देने की जरूरत है। वहीं डी० सी० त्रिपाठी ने कहा कि यहां आकर अपने स्कूल के दिन याद आ गए, बच्चों ने बड़ी मेहनत और लगन से अपने अपने प्रोजेक्ट तैयार किए हैं उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी यही बच्चें हमारे देश के भविष्य हैं ।

इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रवक्ता रंजू सिंह ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!