A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

गडहनी मे बसंत पंचमी व अचला सप्तमी के अवसर पर निकाला गया महाबीरी जुलूस, उमडा जन सैलाब, पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद

गडहनी मे निकाला गया महाबीरी जुलूस, उमडा जन सैलाब, पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद

20250204 154643

गडहनी (भोजपुर)। नगर पंचायत गडहनी स्थित पुरानी बाजार शिव मंदिर प्रांगण से श्री बजरंग बली जुलूस एवं झंडा पूजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व मे श्रद्धालु राम भक्तो के द्वारा कडी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच पुलिस प्रशासन के मौजूदगी मे महाबीरी जुलूस निकाला गया।जुलूस से पूर्व भगवान महावीर की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।

20250204 153729 1

वहीं महाबीरी झंडा पूजन के पश्चात कमिटि व प्रशासन के द्वारा तय रूट के अनुसार गाजे बाजे साथ हाथी घोड़े ऊंट के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।इस अवसर पर गेरूआ वस्त्र धारण किए श्रीराम भक्त जय श्रीराम, जय बजरंग बली के नारा लगाते रहे।इस दौरान पुरा वातावरण भक्तिमय माहौल मे डुबा रहा।

20250204 151948

जुलूस पुरानी बाजार से निकलकर गडहनी गांव होते हुए आरा सासाराम मुख्य मार्ग पहुंची, वहां से ब्लाॅक रोड काली मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद अगिआंव मोड पहुंचा, वहां से वापस लौट ठाकुरबाडी मे विश्राम दिया गया।बताया गया कि जुलूस मे मजिस्ट्रेट के रूप तैनात अंचलाधिकारी दीपा कुमारी नदारद रही वहीं सर्किल इंस्पेक्टर अगिआंव अनिल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पीरो, गडहनी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार, चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह यादव, मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ सोनु, लालबाबु, शम्भु सोनी, अरूण कुमार सिंह, सहित अध्यक्ष प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव गौतम कुमार, उप सचिव विक्की कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार केशरी, उप कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, पूजा प्रभारी आयुष केशरी सहित सैंकडो की संख्या मे नगर पंचायत गडहनी व प्रखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण जनता जुलूस के भागी बने।

Back to top button
error: Content is protected !!