A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

चंद्रशेखर मीणा बने सहायक महाप्रबंधक

 

झुंझुनूं. बैंक ऑफ़ बड़ोदा क्षेत्रीय कार्यालय झुंझुनू में डीआरएम चंद्रशेखर मीणा को पदोन्नति पर सहायक महाप्रबंधक बनाया गया। मीणा के सहायक महाप्रबंधक बनने पर रिटायर्ड बीओबी ऑफिसर्स एसोसिएशन झुंझुनू यूनिट के अध्यक्ष रतनलाल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पूर्व अधिकारियों ने चंद्रशेखर मीणा की पदोन्नति और सहायक महाप्रबंधक बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक के दौरान सुमेर सिंह कुल्हरी, दयाराम पूनिया, राम अवतार , धर्मपाल योगी, नथमल खटीक, सूबेसिंह यादव, विजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, महावीर सैनी आदि ने पुष्प हार पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया। क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!