


्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्
श्री जेम्स डेविड वेन्स, वाइस प्रेसिडेंट ऑफ अमेरिका सपरिवार पहुंचे आगरा एयरपोर्ट , मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुष्पगुच्छ देकर किया भव्य स्वागत
अदभुत है ताजमहल, सच्चे प्यार और मानव एकता की है सच्ची श्रंद्धाजलि, ताज को निहार कर हुए भाव विभोर
आगरा.23.04.2025.आज जेम्स डेविड वेन्स, वाइस प्रेसिडेंट ऑफ अमेरिका सपरिवार पत्नी श्रीमती ऊषा वेन्स और बच्चों के साथ एयरफोर्स स्टेशन आगरा पहुंचे जहां उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
तत्पश्चात मा. उपराष्ट्रपति महोदय की फ्लीट आगे बढ़ने पर एयरफोर्स स्कूल व केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने अमेरिकी और भारतीय फ्लैग लहराकर स्वागत किया मा. अमेरिकी उपराष्ट्रपति महोदय ने हाथ हिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
हवाई अड्डे परिक्षेत्र से निकलने पर विभिन्न चौराहों पर यथा एयरफोर्स चौराहा, अजीतनगर गेट, ईदगाह बस स्टैंड, अवंतीबाई, सर्किट हाउस, आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट आदि पर शहर के स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट ने दोनों देशों के झंडे लहराकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
मा. उपराष्ट्रपति महोदय के स्वागत को संपूर्ण मार्ग को झंडों, बैनर, स्टैंडी, तथा मा. उपराष्ट्रपति यूएसए, तथा प्रधानमंत्री जी, मा. मुख्यमंत्री जी के कट आउट तथा फूल मालाओं से संपूर्ण मार्ग को सजाया गया था जिसे देख कर मा. उपराष्ट्रपति प्रसन्न नजर आए।
ताजमहल पहुंचने पर एएसआई के गाइड ने जब ताजमहल से जुड़ी विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया, जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना, ताजमहल की पत्थर पर की गई नक्काशी, स्थापत्य कला पर मा. उपराष्ट्रपति मंत्रमुग्ध नजर आए, ताज महल को अदभुत, सच्चे प्यार और मानव एकता की सच्ची श्रंद्धाजलि बताया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल जी, एडीए उपाध्यक्ष श्रीमती एम. अरून्मोली,मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।
्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्





