
लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के स्टाफ कर्मी रवींद्र शुक्ला को लोहे की रोड से पीटा
अजीत मिश्रा (खोजी)
लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय में तैनात रवींद्र शुक्ला नामक कर्मचारी पर हमला हुआ है. आरोपियों ने शुक्ला की रोड से पिटाई की, जिसके बाद वह लहूलुहान हो गए।
2 अक्टूबर की है ये घटना
यह घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र की है। पीड़ित रवींद्र शुक्ला अपनी कार से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब रवींद्र शुक्ला ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी और भाग निकला। रवींद्र शुक्ला ने उस कार का पीछा किया और खरगापुर स्थित कौशलपुरी में उसके घर तक पहुंच गए। रवींद्र शुक्ला का आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपी ड्राइवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में उसके दो बेटे भी बाहर आ गए और तीनों ने मिलकर रवींद्र शुक्ला से मारपीट शुरू कर दी।
लोहे की रॉड से किया वार
मामला यहीं नहीं रुका. आरोपी ड्राइवर घर के अंदर से लोहे की रॉड लेकर आया और रवींद्र शुक्ला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में रवींद्र शुक्ला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए।














