A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थान

ग्रामीण सेवा शिविर बने आमजन की समस्याओं के समाधान के केंद्र

40 वर्षों से चल रहे सामलाती खाते का 24 खातेदारो में आपसी सहमति से हुआ विभाजन

 

 

डीडवाना-कुचामन जिले में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान के केंद्र बन रहे हैं। जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत स्वयं शिविरों की प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को पंचायत समिति डीडवाना की ग्राम पंचायत सूपका में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक शिविर प्रभारी ओमप्रकाश मेव तहसीलदार डीडवाना के समक्ष ग्राम सूपका सेवा एवं देवराठी के 24 खातेदारों की पूर्वजों से चली आ रही 127 बीघा सामलाती खाते की भूमि का आपसी सहमति से विभाजन करने का आवेदन प्राप्त हुआ, इस पर शिविर प्रभारी ने जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देशानुसार त्वरित कारवाई करते हुए पटवारी हल्का मुकेश कुमार मीणा एवं निरीक्षक भू.अ विमला देवी ने सभी खातेदारों की भूमि का कब्जे अनुसार एवं मौके पर जाकर मौका अनुसार रिपोर्ट तैयार कर सहायक शिविर प्रभारी के समक्ष पेश किया।

 

जिस पर शिविर प्रभारी ओमप्रकाश मेव ने सभी से नक्शे में विभाजन की जानकारी लेकर आपसी सहमति से शिविर में मौके पर ही 24 खातेदारो की 127बीघा भूमि अर्थात 20.46 हैक्ट, के पांच विभाजन पत्र अलग अलग तैयार कर 24 खातेदारो के खाते पृथक-पृथक कर सभी को लाभाविन्त किया । साथ ही राजस्व रिकॉर्ड शुद्धि के 18 प्रकरणों मे हाथोहाथ कारवाई कर शुद्धि की गई।

 

इस दौरान सभी लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया ।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!