A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव 11अक्टूबर को

 

WhatsApp Image 2025 10 06 at 12.52.54जोधपुर। श्री परशुराम महादेव मंदिर ट्रस्ट जोधपुर द्वारा आगामी 11 अक्टूबर शनिवार को श्री परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री 108 शांतेश्वरजी महाराज, गादीपति श्री अजनेश्वर धाम, तथा महंत रामप्रसादजी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

ट्रस्ट के सत्यप्रकाश बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 12:30 बजे रूद्राभिषेक पंडित विजयदत्त पुरोहित के आचार्यत्व में होगा एवं कपिल व्यास मुख्य यजमान होंगे। शाम 6:30 बजे फूल मण्डली व महाआरती, तथा आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। रात्रि 7 बजे से श्याम मण्डली के हैणसा व उनकी टीम द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन श्री अजनेश्वर आश्रम के पास, सिवांची गेट, जोधपुर स्थित परशुराम मंदिर परिसर में होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!